कविता कृष्णमुर्ती-Birthday- Kavita Krusnamurthi
कविता कृष्णमुर्ती-Birthday- Kavita Krusnamurthi

कविता कृष्णमुर्ती-Birthday- Kavita Krusnamurthi

संगीत एक ऐसी विधा हैं, जिसकी दीवानगी जब हद से गुजर जाती हैं तो वाणी से निकले शब्द संगीत बनकर आनंदीत होकर अपनेही अंदाज में गीत के रूप में थिरकने लगते हैं l उसी तरहा कविता जी ने भी अपनी मधुरीम और मनमोहक स्वरलहरी बिखराकर अपने गायकी का जादू इस कदर चला दिया हैं मनमयुर नाचने लगा हैं l मीठी आवाज का वरदान मिली गायिका कविता कृष्णमुर्ती का जन्म 25 जनवरी 1958 को एक तमिल अय्यर परिवार में हुआ l उन्होंने पार्श्वगायिका बनकर सिनेमा में एक से बढकर एक अनगिनत गीत गाये हैं तथा वे शास्त्रीय गायन में भी पारंगत हैं l लगबग आठ साल की उम्र में ही कविता जी ने संगीत की स्पर्धा में सुवर्णपदक हासिल किया हैं l कविता कृष्णमुर्ती जी द्वारा गाया गया देशभक्ती पर आधारित गीत , ऐ मेरे वतन के लोगों…. आज भी स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर जगह सुनने को मिलता है l उनके गीत के बगैर एक भी कार्यक्रम पुरा नहीं होता l गुम हैं किसी के प्यार में दिल सुबह शाम…. किसी के याद में दिल रात-दिन तडपता हैं, तुम्हारे प्यार में दिल हार बैठा में तेरी याद में दिन रात तडपता हूँ , इस आशय का और ऐसे कई दिल को छू लेने वाले गीत कविता जी ने अपनी मीठी आवाज में गाए हैं l प्यार झुकता नहीं..इस सिनेमा का… तुमसे मिलकर ना जाने क्यों और भी कुछ यादआता हैं l….. ये गाना परदे पर एक छोटे बच्चे की आवाज में सुनने को मिलता हैं l कविता जी का छोटे बच्चे की आवाज में गाया हूआ ये गीत आज भी दिल को छू जाता हैं l लताजी और आशाजी के दौर में खुद का अस्तित्व निर्माण करने वाली…कविता जी की गायकी इतनी विलक्षण, अभूतपूर्व, परिपक्व, परिपूर्ण, मधुर हैं की, उन्हें 2005 में पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त हुआ l 1995 से 1997 के दशक में चार फिल्मफेअर सर्वोत्कृष्ट पार्श्वगायिका पुरस्कार प्राप्त हुये l साठ के दशक के मध्य तक ये इंटरमिनिस्ट्री शास्त्रीय गायन स्पर्धा में कई पदक जीत चुकी हैं l “सत्तर से नव्वद” के दशक में कविता जी के, छत्तीस से भी ज्यादा भाषाओं में पचास हजार से भी ज्यादा गीत रेकाॅर्ड हुये l कविता जी की सिंगिग करीयर की शुरूआत लताजी के साथ 1971 साल में एक बांग्ला फिल्म “श्रीमान पृथ्वीराज” के गीत…. मेरा प्यार हैं तेरा वादा, तु ये वादा तोड न देना मैंने तेरे लिए दुनिया छोडी तु मुझको छोड न देना l से हुयी l “तुमसे मिलकर ना जाने क्यो “… इस गीत के बाद कविता जी ने पलटके नही देखा l फिल्म “प्यार झुकता नहीं” का ये गीत उनके लिए “मिल का पत्थर” साबित हुआ l फिर “हवाहवाई” “करते हैं हम प्यार मि. इंडिया से” ये गीत से कविता जी को अलग पहचान मिली l देशभक्ती गीत, प्रेरणा गीत, प्रेमगीत, भक्ति गीत, अंगाई गीत, शास्त्रीय संगीत, भजन, लोक गीत हर प्रकार के गीत विविध भाषाओं में गौरवशाली गायकी का वरदान पाकर…. कोयल जैसी आवाज की दैवी देणगी मिली… कविता जी का आज जन्मदिवस l इस औपचारिकता की संधी पाकर…उनकी सदाबहार गायकी के मेरे पसंद के और हमारे सब के कुछ लोकप्रिय गीतपर लिखने का प्रयत्न l ज्युली ज्युली जाॅनी का… दिल तुम पे आया ज्युली तेरे लिये चढ जाऊ सुली तु ही तो मेरी जान हैं जान हैं जान हैं l “जीते है शान से” फिल्म का ये गीत… इंदिवर जी के अप्रतिम शब्दों मे रचाया गया हैं l इस गीत को अनु मलिक जी ने संगीत दिया l इस गीत के जरिए नायक और नायिका का अपने प्यार का इजहार करने का नाताब कडक अंदाज फरमाया हैं …जिस तरह से प्रेक्षकों को पार्श्वगायिका के गानों की जरूरत होती हैं कविता जी ने इस गीत को अपने उत्स्फूर्त अलग अंदाज में पेश किया है l कविताजी का ये गीत सुनकर पैर अपने आप सुर ताल पर थिरकने लगते हैं l हवा हवाई… 1987 साल में प्रदर्शित हुए मिस्टर इंडिया सिनेमा में से, “हवा हवाई….” ये गीत बाॅलिवुड के धमाकेदार मस्ती गीत में से एक हैं l अनिल कपूर, श्री देवी, अमरीश पुरी और अशोक कुमार पर फरमाया गया ये शानदार गीत सुनकर ऐसा लगता हैं की, कविता जी की आवाज ने तो सारे रेकाॅर्ड तोड दिए…. कविता जी ने उत्साही सुमधूर आवाज में गाया हुआ ये गाना दिल को छू लेने वाली पेशकश है l ये गाना सुनकर कविता जी की चमकती आवाज का प्रदर्शन होता हैं l पहले प्यार का पहला गम… “पापा कहते हैं ” सिनेमा का ये गीत जावेद अख्तर जी के परिपक्व कलम से लाजवाब शैली में रचाया गया हैं l और राजेश रोशन जी के संगीत ने सजाया हैं l प्यार भरा ये गीत चित्रपट में जुगल हंसराज और मयुरी कांगो पे फरमाया हैं l ये गीत में कविता जी ने अपने एहसास इस कदर भर दिये हैं की, उनके दिल से निकली गायकी उनके चाहनेवालो के दिलों तक पहुँच ही जाती हैं l ऐसा लगता हैं की ये गीत सिर्फ कविताजी के लिए ही बना हैं l वे अपनी गायकी से हर गीत अपना बना लेती हैैं l दिल की आवाज हूँ मैं….. इस गज़ल में … प्रेमी अपनी प्रेमिका से प्यार की जो उम्मीद करते हैं उसे शब्दों में पिरोया हैं l गझल की शुरूआत कविता कृष्णमुर्तीं जीने दीर्घ आलाप से की हैं और खास बात तो यह हैं की, उनका अपनी गायकी पर कमाल का नियंत्रण हैं l इस भावनात्मक गज़ल को सुनकर कविता जी में शास्त्रीय संगीत की खूबी नजर आती हैं l इस गज़ल की खासियत हैं की, यह चिंता मुक्त करनेवाली गज़ल हैं l इस गज़ल में कविताजी के अभूतपूर्व और लाजवाब गायकी की को एक बार सुनने को शुरूआत करो तो आखिरी तक यह गज़ल सुनेंगे ही… “प्यार हुआ चुपके से”.. 1994 में प्रदर्शित हुए “1942 a love story” चित्रपट का जावेद अख्तर जी का लिखा, आर. डी .बर्मन जी का संगीत से सजा ये गीत सिनेमा में मनिषा कोईराला पर फरमाया गया है l पहली बार प्यार का अनुभव हुआ तो दिल में हुई प्यारी हलचल महसूस होती हैं तो उसे आश्चर्य होता हैं की, मुझे क्या हूआ है l …इस आशय का ये गीत ..मन को छू लेने वाले इस गीत को सुंदर शब्दों की उपमा मिले ऐसी ही कविता जी की सुमधूर आवाज में सुखदायक मंत्रमुग्ध करनेवाली गायकी हैं l इस गीत की खासियत ये हैं की, कविताजी का आवाज मनिषा कोईराला को हुबहु मॅच होता है l रिम झिम रिम झिम… मुकुल दत्त जी के दिल को छू लेने वाले शब्दों में पिरोये….आर डी बर्मन जी के संगीत से सजा…ये गीत 1994 साल में रिलीज हूये “1942-A love story” चित्रपट का हैं l ये बाॅलिवुड का सदाबहार रूहानी जज्बातों से भरा गीत हैं l ये गीत की रचना जितनी आकर्षक दिल को छू लेने वाली हैं उतने ही दिलकश भावुक दिल को छू लेने वाली कविता जी की गायकी हैं l उनकी गायकी सुनकर पवित्र प्यार भरे रूहानी जज्बात… मन की कल्पना…मन के खयाल महसूस होते हैं l कोयल आवाज की जन्म से ही दैवी शक्ती प्राप्त हुई …कितने तो सुपरहिट गीत अपने नाम करने वाली प्रतिभावंत कविता कृष्णमुर्ती जी को दुनिया के सभी चाहनेवालों की तरफ से जन्म दिवस की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएँ l ऐसे ही गाते रहिए ,अच्छे अच्छे नगमें सबको सुनाते रहिए और उच्चतम मुकाम पाते रहिए l स्मिता औरंगाबादकर.
+2

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!