तेरा मेरा साथ

यह तस्वीर बता रही है की,

एक दुसरे का साथ मिलते हीं….

दोनों एक-दुसरे को सुरक्षित, बिनधास्त, शांत, निवांत, प्रतिष्ठित, सुखी जीवन का विश्वास प्रदान करने का वादा कर रहे हैं l

दोनों के चेहरे पर शांति, संतोष, सुख आदि भाव के साथ अलौकिक आनंद प्रगट हो रहा हैं l जिंदगी के हर मोड पर..हर पल साथ निभाने का वादा किया है l

मन को तुष्ट करनेवाला संतोष दोनों के चेहरे पर दिखाई दे रहा

हैं l

पती_पत्नी ने मिलकर एक दुसरे के प्रति अपना जीवन समर्पन करने का कदम विश्वास के साथ उठाया हैंl
अपना जीवन सँवरने का ख्वाँब दोनों ने मिलकर सजाया हैं l
जीवन की चुनौतियों का सामना करने की हिम्मत दोनों के चेहरे पर दिखाई दे रही हैं l

दोनों को विश्वास हैं की, जिंदगी में जो खुशहाली होंगी …होठों पर जो हसीं होंगी वह खुशहाली की वजह…. हसीं की वजह हमारा एक दूसरे का साथ होगा l

चेहरे पर विश्वास के भाव है की, हमने जो सुहाने सपनें देखे उसे पूर्ण करने के लिए, अपने सपनों को पंख बनकर उडान भरने का बल हमें जरूर मिलेगा l हमारा हर सपना पुरा होगा l
” ये सारा जहां हमारा अपना होगा”l

अपने अनमोल रिश्तें को दोनों ने मिलकर प्यार, विश्वास, समझदारी, समर्पन, सुलह के धागे से मजबूत किया हैंl
क्यो की…..
“एक दुसरे का साथ हैं तो जीवन स्वर्ग बन जाता हैं l”
और….
“पति पत्नी का रिश्ता तो दिया और बाती की तरह दुनिया का सबसें अनमोल रिश्ता हैंl”

 

स्मिता औरंगाबादकर.

0

6 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!